फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wheat given at the rate of three rupees per kg, quota suspended

दो के बदले तीन रुपये किग्रा गेहूं, कोटा सस्पेंड

Wed, 01 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat given at the rate of three rupees per kg, quota suspended
बिलरियागंज के गुलवागौरी में महिला को गोल्डेन कार्ड देते डीएम। - फोटो : AZAMGARH
गोरिया बाजार। डीएम एनपी सिंह ने बिलरियागंज के ग्राम पंचायत गुलवा गौरी में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। वरासत, खाद्यान्न वितरण, शौचालय, स्वास्थ्य और मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान योजना की जानकारी ली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वरासत में देरी पर तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। अधिक मूल्य लेने पर कोटा सस्पेंड करने के साथ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौपाल में जमीर अहमद के पोते और श्यामधारी प्रजापति की पत्नी ने बताया कि अभी तक वरासत नहीं हुआ है। तहसीलदार सगड़ी को निर्देश दिए कि वरासत कराकर शाम तक खतौनी उनके घर पहुंचाएं। साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिया कि संबंधित लेखपाल के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करें। खाद्यान्न वितरण में ग्रामीणों ने बताया कि चार किलो प्रति यूनिट राशन मिल रहा है जबकि पांच किलो तय है। गेहूं चार रुपये प्रति किलो और चावल तीन रुपये प्रति किलो मिल रहा है जबकि गेहूं दो रूपये और चावल तीन रूपये प्रति किलो तय है। डीएम ने कोटेदार हरीशंकर की दुकान को निलंबित करने और एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएसओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने डीएसओ और पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस योजना में 55 लाभार्थियों का नाम शामिल किया गया है। लाभार्थियों को 2020 से लेकर 2022 के बीच आवास प्राप्त होगा। सुक्खु और महेंद्र पुत्र हरेंद्र ने बताया कि बरसात में मकान पूर्ण रूप से गिर गया है। तहसीलदार सगड़ी व बीडीओ बिलरियागंज को निर्देश दिए कि उक्त व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटित कराएं। समूह की दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि समूह को केवल सीआईएफ व रिवाल्विंग फंड देना ही नहीं बल्कि समूह के दीदियों को बैंक से लोन उपलब्ध कराना और प्रशिक्षण देकर उत्पाद बनाना व उत्पाद बनाकर मार्केट में बेचने की भी जरूरत है। राज मिस्त्री, राजगीर, बढ़ई आदि का कार्य करने वाले मजदूर को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिए। प्रतिकात्मक रूप में इन्द्रावती देवी, रामधनी देवी, सुमन देवी व पाना देवी को गोल्डेन कार्ड दिया गया। कुल 17 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराया गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, एसडीएम सगड़ी राघवेंद्र सिंह, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीपीआरओ श्रीकान्त दर्वे, डीएसओ देवमणि मिश्रा, डीएमओ साहित्य निकष सिंह, तहसीलदार हेमन्त कुमार गुप्ता, बीडीओ बाबूराम पाल, हरिओम सहाय पाठक, सेराज अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed