फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weekly train will run from Mau to Mumbai via Azamgarh

Azamgarh News: मऊ से आजमगढ़ के रास्ते मुंबई को चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Weekly train will run from Mau to Mumbai via Azamgarh
मऊ-आजमगढ़-शाहगंज के रास्ते मुंबई के लिए रेलवे बोर्ड ने साप्ताहिक ट्रेन स्थाई रूप से चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का 22 नवंबर को वर्चुअल उद्घाटन मऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे। यह ट्रेन नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार को मऊ से और प्रत्येक सोमवार को मुंबई से अपने तय समय सारिणी के अनुसार चलेगी।
विज्ञापन

पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि आजमगढ़ के रास्ते मुंबई के लिए और लखनऊ के लिए इंटरसिटी चलाने की मेरे द्वारा मांग की गई थी। इसमें मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार कर ली गई है। लखनऊ के लिए इंटर सिटी चलाने के लिए प्रकिया जारी है। मुंबई के लिए ट्रेन का संचालन मऊ से प्रत्येक शनिवार को रात में 10:15 बजे किया जाएगा, जो मुंबई सोमवार को भोर में 3:45 बजे पहुंचेगी। उसी दिन यह ट्रेन मुंबई से दिन में 11:15 बजे मऊ के लिए रवाना होगी, जो मंगलवार को मऊ शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मोहमदाबाद, आजमगढ़, खुरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, इलाहाबाद, कटनी, जबलपुर, इटारसी, हरदा, भुसावल, जलगांव, कल्याण आदि स्टेशनों पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed