फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weavers kept waiting, Minister Om Prakash did not arrive

Azamgarh News: बुनकर करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश

Tue, 26 Nov 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Weavers kept waiting, Minister Om Prakash did not arrive
अमिलो। मुबारकपुर के कपूर शाह दीवान का बाग में सोमवार को बुनकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शामिल होना था। निश्चित समय पर बुनकर तो पहुंच गए लेकिन कैबिनेट मंत्री नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे सुभासपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बुनकरों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और निराकरण कराने का आश्वासन दिया। बुनकरों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा।
विज्ञापन

बुनकर गुफरान अहमद ने कहा कि मुबारकपुर के बुनकर बदहाल हैं। कारोबार ठीक न होने के कारण बुनकर विदेश में नौकरी करने को विवश हैं। बकाया बिजली बिल पर ब्याज लगा कर वसूली की जा रही है। पावरलूम बंद हैं। गुफरान अहमद, मकबूल अहमद, जफर अख्तर, जावेद मंसूरी, आतिफ सईद, तंजीम अंसारी ने विभिन्न मांगों से अवगत कराया। खुर्शीद आलम ने कहा कि यहां का बुनकर सपा के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है लेकिन, यहां पर कुर्सियां खाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अवगत कराकर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एहतेशाम मिस्बाही व संचालन शिक्षक नईम संगम ने किया। इस अवसर पर ज़फर नकवी, शेफ़ा सिद्दीकी, यासिर कलीम, वक़ार वारसी, ज़ाहिद खान, हुजैफा आज़मी, शाहिद खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed