{"_id":"67f7660ac371dc66d50a645c","slug":"weather-has-increased-the-concern-of-farmers-there-is-a-risk-of-damage-to-crops-due-to-storm-and-rain-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, आंधी बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, आंधी बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा
Thu, 10 Apr 2025 12:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:03 PM IST
सार
मौसम का मिजाज बदला है। बिजली की चमक और बादलों की गरजना से लोगों के बीच परेशानी बढ़ गई है। किसान चिंतित हैं कि इससे फसलों को नुकसान का खतरा बन गया है।
विज्ञापन
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिलों में मौसम ने करवट ली है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। बादलों की गरज और बिजली चमक के कारण लोग जहां थे कुछ पल के लिए वहीं रुक गए। आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की संभावना है। जिन किसानों के गेहूं की फसल अभी नहीं कटी वह तो थोड़ी राहत में हैं लेकिन जिनके कटकर खेत में पड़े हैं उनको अधिक नुकसान होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह से ही आधीं चलनी शुरु हुई। धूल के गुबार से राहगीरों को जूझना पड़ा। पेड़ों की पत्ते सड़कों पर बिखर गए। सुबह के समय जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम के मिजाज को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण कि किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है।
विज्ञापन
मौसम में अचानक बदलाव से न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि फसल के खराब होने का भी जोखिम बढ़ गया है। कुछ किसानों ने बताया कि कुछ खेतों में फसल काटकर बोझ बना दिए गए थे। आने वाले दिनों में इनकी कटाई होनी थी। लेकिन बारिश के कारण अब यह संभव नहीं है। बारिश से भीगी फसल को लेकर किसान काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन