{"_id":"68f53eaa5e7759c88400c1ed","slug":"we-will-tell-the-problems-of-weavers-to-the-chief-minister-danish-azad-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-139448-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों की समस्याएं मुख्यमंत्री को बताएंगे : दानिश आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों की समस्याएं मुख्यमंत्री को बताएंगे : दानिश आजाद
विज्ञापन
मुबारकपुर नगर के मोहल्ला कटरा में शनिवार की शाम एक कार्यक्रम में आए प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने बुनकरों की समस्याएं सुनीं।
बुनकरों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने बुनकरों को उनकी मांगों से सीएम को अवगत कराने का भरोसा दिया। कहा कि बुनकरों की समस्याएं मुख्यमंत्री को बताएंगे। ज्ञापन में बुनकरों की मांग है कि प्रति पावरलूम वर्तमान में 430 रुपये फ्लैट रेट देना होता है, जिसे घटाकर 200 रुपये प्रति पावरलूम किया जाए। बिजली बिल में फिक्स रेट और छूट की धनराशि को अलग-अलग स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। पूर्व की भांति बुनकरों को पासबुक सुविधा पुनः उपलब्ध कराई जाए।
बिजली कनेक्शन लेने, विच्छेदन तथा नाम संशोधन की प्रक्रिया को सस्ती और सरल बनाया जाए। हर तीन माह में बुनकर बाहुल्य जिलों में बुनकर बंधु बैठक आयोजित की जाए। इसके बाद मंत्री सिधारी स्थित साजेब के घर पहुंचकर साजेब के परिजनों से ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
परिजनों ने दाषियों पर बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान गुफरान अहमद, जावेद अख्तर भारती, मोहम्मद अजीम, हाजी जमाल अहमद अंसारी, फैसल नईम, मोहम्मद नसीम उपस्थित रहे।