फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   We have come to Saraimir from Mubarakpur ...

हम सरायमीर आए हैं मुबारकपुर से...

Tue, 25 Feb 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
We have come to Saraimir from Mubarakpur ...
सरायमीर। कस्बे के स्टेशन रोड पर रविवार की रात ‘बज्म कैफी आजमी’ की ओर से आयोजित कवि गोष्ठी में डॉ. आफताब मुजाहिद की बच्चों पर लिखी कविताओं पर आधारित आठ किताबों का विमोचन कवि मंसूर आजमी ने किया। इसके बाद कवियों ने अपनी गजलों की प्रस्तुत दी। अध्यक्षता डॉ. शफीक आजमी और संचालन बज्मे मोहसिन के सचिव फ़राज अदीबी मुबारकपुरी ने की। विशिष्ट अतिथि शायर मंसूर आजमी रहे।
विज्ञापन

मंसूर आजमी ने सुनाया कि हम सरायमीर आए हैं मुबारकपुर से, दौलते इश्कों वफा की चाशनी ले आए हैं। सगीर अनवर मोहम्दाबादी ने सुनाया ‘किस्सा पारीना बन जाए न तेरी दास्तां चोंच में शाहीन अपनी कंकरी ले आए हैं। मिल्लत लोहायावी ने सुनाया ‘इल्म के गुलशन में नजरों के खिलाकर तुम गुलाब बन गए हो...।’ डॉ. मतीन खैराबादी ने सुनाया ‘चूम कर दारों रसन तेरे लिए हम ऐ वतन मुल्क में जम्हूरियत की रोशनी ले आए हैं’।
विज्ञापन

फराज अदीबी ने सुनाया ‘हैं खड़े साहिल पे दरिया पार करने के लिए, कैसी नादानी है कश्ती कागजी ले आए हैं’। सागर जौनपुरी, इरशाद आजमी, मजहर आजमी, जमीर अहमद जमीर, बर्क गोरखपुरी, डॉ. आफताब मुजाहिद, याकूब आजम, फैयाज अलीग, नेहाल मनचला, अबू तलहा मुबारकपुरी, अब्दुल रहीम हजीन, डॉ. आतिश शिराजी, साजिद बदर आदि ने अपनी गजलें प्रस्तुत कीं। इस दौरान अगले महीने होने वाली कवि गोष्ठी (ये रस्ता दुश्वार बहुत है) का मिसरा तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed