फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   We are ready to repay the debts of Devara's soil: Nirhua

देवारा के माटी के कर्ज उतारे खातिर हम तैयार: निरहुआ

Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
We are ready to repay the debts of Devara's soil: Nirhua
हरबंशपुर तिराहे पर दिनेश लाल यादव निरहुआ स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
महराजगंज। ‘देवारा क माटी बहुत ही क्रांतिकारी हव। यहां के लोगन क प्यार, दुलार जवन मिलल ह ओकर कर्जा उतारे खातिर हम हमेशा तैयार बानी।’ उक्त बातें रविवार की देवारा विकास सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के लोकार्पण में आए भोजपुरी फिल्म स्टार व आजमगढ़ लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कही। ठेकमा बाजार में सुनील सिंह के आवास पर निरहुआ का स्वागत किया गयाष मौके पर सुनील सिंह, सुखदेव पहलवान, अध्यक्ष मोनू विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने अपना पूरा संबोधन भोजपुरी में दिया। समिति के लोगों से कहा कि इस क्षेत्र के लिए जो भी आवश्यकताएं हैं, उसका पत्रक बनाकर हमें दें। मुख्यमंत्री से बातेें करेंगे। देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने कहा कि इलाके क्रांतिकारियों को संघर्ष को बच्चे भूलते जा रहे हैं। यहां के शहीद स्मारक को भव्य रूप देने की जरूरत है। शिलापट्ट पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित लक्ष्मीकांत मिश्र, बच्चन यादव, सहदेव नाई, महादेव सिंह, रामेश्वर मौर्य, तिलकराज मौर्या, सहदेव सिंह, रामनरायन यादव, सुमेर यादव, तपसी राम, कन्हैया यादव, रामबुझ तिवारी, रामनाथ जायसवाल, रामसुमेर हरिजन, गंगा प्रसाद मिश्र, रामजस यादव, मंगरु यादव, अभिलाख केवट, जगलू राम यादव, टनकू यादव, बनारसी राम, मंगलू राम, रामकिशन लोनिया, रामदेव लोनिया, बंसी हरिजन, कोदई निषाद, रामरूप मिश्र, रामकिशुन यादव व श्यामदेव यादव सहित 29 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed