{"_id":"6af8b377b28a409708090980","slug":"thai-litchi-is-being-sold-at-rs-20-per-quarter-and-dragon-fruit-at-rs-80-per-piece-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160527-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: थाईलैंड की लीची 20 रुपये पाव और ड्रैगन फ्रूट 80 रुपये प्रति पीस बिक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: थाईलैंड की लीची 20 रुपये पाव और ड्रैगन फ्रूट 80 रुपये प्रति पीस बिक रहा
विज्ञापन
फरास टोला में पूजा सामग्री खरीदते लोग। संवाद
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर ग्रामीणांचल के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फूलपुर, माहुल, अतरौलिया, लालगंज और देवगांव में सुबह से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ खरीदारी के लिए पहुंच रही है।
फूलपुर क्षेत्र के रोडवेज, शंकर तिराहा, उदपुर और माहुल मोड़ पर फल, सूप, डलिया, आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे की दुकानें सजी हैं। खरना का प्रसाद बनाने के लिए नए मिट्टी के चूल्हे की मांग है। वहीं, नारियल, केला, गन्ना और सिंघाड़े की भी खूब बिक्री हो रही है।
अतरौलिया के केसरी चौक पर रानी अनानास, थाईलैंड की लीची और लाल अंगूर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। फल विक्रेता रामकुमार सोनकर ने बताया कि थाईलैंड की लीची 20 रुपये पाव और ड्रैगन फ्रूट 80 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।
विज्ञापन
वहीं, लाल अंगूर की कीमत 250 रुपये पाव है। लालगंज और देवगांव बाजार में भी नारियल, अनार, संतरा, कीवी, माल्टा, अमरूद, पपीता, बेर और केले की खरीदारी हो रही है। हवन सामग्री, चुनरी और सुपेली की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ है। दुकानदारों ने बताया कि पर्व को देखते हुए फलों की आवक बढ़ाई गई है। अतरौलिया के केसरी चौक पर खरीदारों की भीड़ से जाम की स्थिति बन रही है। संवाद