फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Waterlogging made it difficult to walk on the main road of the village

गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से पैदल चलना हुआ दुभर

Thu, 26 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging made it difficult to walk on the main road of the village
बरदह क्षेत्र के भुलनडीह गांव के मुख्य मार्ग पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ठेकमा ब्लाक के भुलनडीह गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो गया है। जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। लोगों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ठेकमा ब्लाक के भुलनडीह गांव के मुख्य मार्ग की सड़क टूटी हुई है। सड़क में जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढ़ों में पानी भर गया है। जिसके चलते आए दिन लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। गांव के अमित बिंद, विशाल राय, राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, बारिश के बाद यहां पानी भरा है। दो साल से सड़क का यही हाल है। जब भी बारिश होती है यहां पानी भर जाता है। नाली की व्यवस्था नहीं है जिससे पानी की निकासी हो सके। इस संबंध में प्रधान से लगाए ब्लाक स्तर के अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि कई गांव के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। गड्ढ़ों के कारण साइकिल व मोटरसाइकिल सवार आए दिन गिर जाते हैं। गांव के लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो वे ब्लाक पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed