फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water will reach the canals of the district by June 23, farmers should not worry

Azamgarh News: जिले की नहरों में 23 जून तक पहुंचेगा पानी, परेशान न हों किसान

Wed, 11 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water will reach the canals of the district by June 23, farmers should not worry
धान की अच्छी उपज के लिए किसान रोपाई से पूर्व खेत में संडा लगाते हैं लेकिन अब तक नहर में पानी ही नहीं आया है।
विज्ञापन

इसके कारण किसान परेशान हैं। जिनके पास अपने संसाधन हैं वह तो संडा लगा रहे हैं लेकिन जिनके पास अपने संसाधन नहीं हैं वह नहरों की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों की माने तो 23 जून के बाद ही जिले की नहरों में पानी आएगा।
जनपद में शारदा सहायक खंड 32 और खंड 23 की कुल 343 नहर व शाखाएं हैं। इनसे एक लाख 72 हजार हेक्टयर की सिंचाई होती है। इस बार 1.50 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य है। अगले महीने से धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। खेतों में किसानों ने धान की नर्सरी तैयार है।
विज्ञापन

अब धान की नर्सरी को उखाड़कर संडा लगाया जाना है, लेकिन दोनों खंडों की किसी भी नहर में पानी नहीं है। नहर में पानी न आने से मेंहनगर, पवई, फरिहा, अहरौला, फूलपुर, महाराजगंज, सगड़ी, बरदह, जहानागंज आदि क्षेत्रों के किसान परेशान हैं। वह खेतों में संडा नहीं लगा पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब पानी की जरूरत होती है तो नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है। जब जरूरत खत्म हो जाती है तो पानी आ जाता है। इससे फसल को भी नुकसान होता। एक माह पूर्व पानी छोड़ा गया था। अगर समय से संडा नहीं लगा तो आगे चलकर धान की रोपाई प्रभावित होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed