फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level started decreasing, cutting intensified

घटने लगा जलस्तर, कटान तेज

Tue, 28 Sep 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water level started decreasing, cutting intensified
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में गिरावट के साथ कटान तेज हो गई है। घाघरा की कटान से तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत है। परसिया, गांगेपुर, मठिया, देवारा खास राजा के बगहवा, महाराजजी का पूरा में कटान हो रहा है। घाघरा की कटान से गांगेपुर, मठिया, परसिया के किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। उधर महुला गढ़वल बांध के दक्षिण महराजगंज के भैरोनाथ बाबा के स्थान से लेकर सगड़ी के सतना बाजार तक करीब 50 किमी तक छोटी सरयू नदी का पानी खेतों में भरा है। दर्जनों गांव के रास्ते पर पानी भरा हुआ है। घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार को डिघिया नाले पर 70.12 मीटर रहा जो मंगलवार को 13 सेंटीमीटर घटकर 69.99 पर हो गया। बदरहुंआ नाले पर सोमवार को 71.30 से पांच सेमी घटकर 71.25 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed