फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of Ghaghra decreased in Dighia if it increased in Badrhuna

बदरहुंआ में बढ़ी तो डिघिया में घटा घाघरा का जलस्तर

Sat, 11 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra decreased in Dighia if it increased in Badrhuna
सगड़ी के देवाराखास राजा नाव की व्यवस्था न होने से बहते पानी में घुस कर जाने को मजबूर ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में अब घटोत्तरी होनी शुरू हो गई है। नदी बदरहुंआ गेज पर बढ़ी तो डिघिया गेज पर नदी के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। शनिवार को जिले के नोडल अधिकारी और सचिव लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ चौकी को गांव के बीच में स्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

देवारावासियों को कई दिन तक डराने के बाद शनिवार से घाघरा नदी के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार की शाम को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.82 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को एक सेमी बढ़कर 71.83 मीटर हो गया। यहां पर नदी खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 14 सेमी बह रही है। वहीां शुक्रवार को डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 70.98 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को तीन सेमी घटकर 70.95 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी अभी तक खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 58 सेमी ऊपर बह रही है। शनिवार को जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ चौकियों को लेकर नाराजगी जताई। महुला गढ़वल बांध पर बनी बाढ़ चौकी की उपयोगिता पर सवाल खड़ा करते हुए गांव के बीच में बाढ़ चौकी की स्थापना करने का निर्देेेश दिया। बाढ़ चौकियों पर वायरलेस सेट सहित सभी संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देेश दिया। उन्होंने कहा कि महाजी देवारा जदीद गांव बाढ़ प्रभावित है वहां तत्काल सभी व्यवस्था कर ली जाएं। उन्होंने मनरेगा से बांध बनाने की भी बात कही। दाम महुला बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मी अरूण कुमार गुप्ता को जैकेट पहनने और निकालने भी नहीं आया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने एमजी बांध कि सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन

पानी से घिरे गांवों में नहीं बंटी क्लोरीन की गोल
लाटघाट। घाघरा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पानी से घिरे गांव चक्की, देवारा खास राजा, साहडीह, बांका बूढ़नपट्टी, सोनौरा में अभी तक क्लोरीन की गोली का वितरण नहीं किया गया है। ना ही गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया गया है। गंदगी बढ़ रही है और गांव के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed