फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level below danger mark, but difficulties persist; commuting is taking place by boat.

Azamgarh News: जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पर दुश्वारियां बरकरार, नाव से हो रहा आवागमन

Wed, 16 Sep 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Water level below danger mark, but difficulties persist; commuting is taking place by boat.
मानिकपुर ढाला से अभन पट्टी संपर्क मार्ग पर नाव से जाते लोग। संवाद
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर लाल निशान से नीचे आ जाने के बावजूद बाढ़ की विभीषिका से हुए नुकसान का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

कई गांवों में आज भी लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है, जबकि कुछ जगहों पर नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। सरयू नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन नदी घटने के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
घाघरा के तटवर्ती गांवों सहवदिया, बरामदपुर, देवारा खास राजा और अचल नगर के सामने कटान शुरू हो गया है। अचल नगर गांव के देवरा राम शरण दुबे, देवारा करता राम दुबे, देवरा गरीब दुबे और भिक्षुक दास गांव के उत्तर की खेती योग्य भूमि लगातार कटान की चपेट में आकर नदी में विलीन होती जा रही है।
विज्ञापन

अचल नगर गांव के फूल बदन, रामाश्रय, रामनिवास, चक्रधारी यादव, फिरंगी यादव, परशुराम यादव, रंजीत यादव, रामसमुझ यादव सहित कई अन्य ग्रामीणों की जमीनें भी कट रही हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी जमा होने से गंदगी और बदबू का आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरहुआ नाले पर जलस्तर सोमवार शाम चार बजे 71.37 मीटर था, जो मंगलवार को 13 सेमी घटकर 71.24 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर जलस्तर 71.49 मीटर से 13 सेमी घटकर 71.36 मीटर हो गया।

जलस्तर कम होने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। इस वर्ष नदी अब तक 60 बीघा से अधिक जमीन को काटकर अपने में विलीन कर चुकी है।
---------
डिघिया नाले का जलस्तर...
न्यूनतम: 68.90 मीटर
खतरा बिंदु: 70.40 मीटर
अधिकतम: 72.59 मीटर
बदरहुआ नाले का जलस्तर...
न्यूनतम: 70.25 मीटर
खतरा बिंदु: 71.68 मीटर
अधिकतम: 73.52 मीटर
--- वर्जन
सरयू नदी के जलस्तर में घटोत्तरी का क्रम जारी है। कुछ जगहों पर कटान हो रही है। उसकी जांच कराकर कटान को रोकने के उपाय किए जाएंगे। -संजीव कुमार राय, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed