फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water is not reaching the tail, farmers upset

टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी,किसान परेशान

Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water is not reaching the tail, farmers upset
स्थानीय बाजार से गुजरी शारदा सहायक खंड-32 की उपशाखा फरिहां माइनर में झाड़ियां उगी हैं। टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसान परेशान हैं और वह खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने माइनर की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उपशाखा फरिहां माइनर कूड़ा-करकट और खरपतवार से भरी है। जबकि इस माइनर की सफाई हर वर्ष मई से जून के महीने में करा दी जाती थी। लेकिन इस वर्ष अधिकारियों को दिखाने के लिए बड़ागांव पुलिया के दोनों तरफ सौ-सौ मीटर व असीलपुर पुलिया के समीप नहर की सफाई कर कोरम पूरा कर दिया गया है। खरपतवार से पटी इस माइनर से असीलपुर, फरिहा, बनगांव, परसहा, कोटिया, जहांगीरपुर, सरायभाऊ, मक्खनपट्टी, नंदपुर, बड़ागांव, गंधवई आदि गांव के किसानों की सैकड़ों बीघे की फसल की सिंचाई का एकमात्र साधन है। इस माइनर की कुल लंबाई लगभग 10 किमी के आसपास है। जब से विभागीय कर्मचारी ठेकेदारी के माध्यम से नहर की सफाई जेसीबी से करवाने लगे तब से इस माइनर की दशा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जिससे पानी तीन से चार किमी भी नहीं पहुंच पा रहा है। जेई शैलेंद्र यादव ने बताया कि माइनर की सफाई कराई गई थी। लेकिन गंधुवई गांव के समीप कुछ लोग व्यक्तिगत मछली पालन करने वाले तालाब का पानी नहर में बहाते हैं। इसी वजह से नहर की सफाई पूर्ण रूप से नहीं हो पाई है। किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द पानी हेड से टेल तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed