फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water filled on the paved road, trouble in commuting

पक्की सड़क पर भरा पानी, आने-जाने में हो रही परेशानी

Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water filled on the paved road, trouble in commuting
आजमगढ़। डीएम साहब! जरा इधर भी नजरे इनायत कीजिए। यहां तो गंदगी तले स्वच्छ भारत मिशन दम तोड़ रही है। यह हम नहीं यह बात पल्हनी विकास खंड के पल्हनी गांव स्थित नई कॉलोनी के लोग कह रहे हैं। जी हां यहां के लोगों का यही आरोप है कि यहां पर जिम्मेदारों की नजर आज तक नहीं पड़ी। खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा। घर की दहलीज से पांव बाहर निकालते ही सड़क पर बजबजाती हुई नाली में पड़ता है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश की सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव व शहर को गंदगी से मुक्त व स्वच्छ रखने के लिए सरकार की ओर से पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। बावजूद इसके लोगों को गंदगी से निजात नहीं मिल पा रहा है। इसकी बानगी शहर के बेलइसा से सटे पल्हनी ग्राम पंचायत में पड़ने वाली नई कालोनी में देखने को मिल रही है। यहां सफाई कर्मियों की फौज लगी है। बावजूद यहां पिछले डेढ़ साल से नाली की सफाई नहीं हुई। जिससे नाली चोक हो गया। स्थिति यह है कि नाली का गंदा पानी सड़क पर लबालब भरा हुआ है। लोग गंदे पानी से होकर बाहर जाते हैं। सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। बच्चे जूता हाथ में लेकर कालोनी से बाहर निकलते हैं। इसके बाद वहां पैर धोकर फिर से जूता मोजा पहनते हैं। वहीं महिलाओं को भी सबसे अधिक समस्या होती है। उनकी साड़ी गंदे पानी से भीग जाती है। जिससे उन्हें कपड़ा बदलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निजात के लिए मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेंश चंद्र पाडेेय ने कहा कि पिछले कई साल से नाली की सफाई ही नहीं हुई। ऐसे में नाली चोक हो गया है। घरों का गंदा पानी सड़क पर लबालब भरा हुआ है। जिससे परेशानी हो रही है। इस तरफ ग्राम प्रधान भी ध्यान नहीं दे रही हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा हम क्या करें। वहीं चंद्रभान त्रिपाठी ने कहा कि नाली गंदगी से पट चुकी है। जिससे नाली का पानी सड़क पर फैल गया है। इसी से होकर प्रतिदिन आते-जाते है। कई बार तो फिसलकर गिर भी जाते हैं। स्थिति बदहाल है। शिकायत भी की गई लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो सका। उधर स्थानीय नीलम यादव ने कहा कि सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। हमे नाली के गंदे पानी के बीच से जाना पड़ता है। कपड़ा खराब हो जाता है। बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी पेशानी होती है। बच्चे तो जूता-मोजा निकालकर गंदे पानी को पार कर फिर से पैर धोकर पहनते हैं। उधर, फूलमति यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा कभी भी इस नाली की सफाई नहीं कराई गई। जिसके कारण नाली चोक हो गई है। सड़क पर नाली का पानी भरा होने से काफी समस्या आ रही है। कई बार इसमे गिरकर लोग चोटिल हो जा रहे हैं। इस तरफ जिलाधिकारी को स्वयं ध्यान देने की जरूरत है। जिला पंचायत अधिकारी लालजी दुबे का कहना है कि पल्हनी के बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि वह मौके पर जाकर समस्या को देखें। नाली की सफाई भी कराएं। ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके। यदि वह मौके पर नहीं जाते है और समस्या का निस्तारण नहीं कराते हैं तो उनके विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed