फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water dripping from the ceiling, records are getting bad, responsible careless

छत से टपक रहा पानी, रिकार्ड हो रहे खराब, जिम्मेदार बेफिक्र

Mon, 08 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water dripping from the ceiling, records are getting bad, responsible careless
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने स्थित फाइलेरिया विभाग का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बरसात होते ही छत से पानी टपकनं लगता है और कार्यालय में पानी लग जाता है। पानी लगने के कारण पिछले साल कार्यालय में रखे सभी रिकार्ड खराब हो गए थे। इस बार भी पानी लगने से फाइलों में सीलन लगना शुरू हो गया है। इस कार्यालय के पुन: निर्माण कराए जाने या कहीं और स्थापित करने के लिए फाइलेरिया विभाग पिछले कई सालों से सीएमओ को पत्र लिख रहा है लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन

जर्जर भवन में कर्मचारियों के काम करने से हमेशा खतरा बना रहता है। मंडलीय चिकित्सालय कैंपस में फाइलेरिया विभाग का भवन है। यहां से पहले सीएमओ कार्यालय संचालित होता था। दस वर्ष पूर्व नए भवन का निर्माण होने से सीएमओ कार्यायल वहां चला गया। यहां पर फाइलेरियां विभाग को शिफ्ट कर दिया गया। फाइलेरिया विभाग के भवन का मिंयाद पूरी होने से काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। इस विभाग में 28 कर्मचारी कार्यरत हैं। गर्मी और सर्दी के मौसम में तो किसी प्रकार काम चल जाता है लेकिन बरसात शुरू होते ही छत से पानी टपकने लगता है। इतना ही नहीं थोड़ी सी बरसात हुई नहीं कि कार्यालय में पानी भर जाता है। कर्मचारी अपनी कुर्सी तक पहुंचने के लिए कार्यालय में ईंटें लगाए हुए हैं जिसके कि पैर पानी में न जा सके। कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर कार्यालय में फाइलों को निपटाने को मजबूर हैं। फाइलेरिया विभाग द्वारा पिछले कई साल से सीएमओं को जर्जर भवन के निर्माण या कई ओर शिफ्ट करने के लिए पत्रक दिय जा रहा है लेकिन विभाग कुछ नहीं कर रहा। कर्मचारियों को हमेशा किसी अनहोनी का भय बना रहता है।
विज्ञापन

जिला फाइलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया कार्यालय पूरी तरह से जर्जर हो चुका है बरसात में छत से पानी टपकता है। कार्यालय में पानी लगने से पिछले वर्ष सभी रिकार्ड खराब हो गए थे। इसका निर्माण कराने या कहीं और शिफ्ट करने के लिए कई बार सीएमओं को पत्रक दिया गया लेकिन कुछ नहीं हो रहा। जर्जर भवन केे कारण कर्मचारी भी हमेशा भयभीत रहते हैं। सीएमसओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। ऊपर से आदेश मिलते ही आगे का काम शुरू हो जाएगा। कहीं जगह भी नहीं है कि विभाग को वहां पर शिफ्ट किया जाय सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed