फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Was killed in Maoist attack in Bihar's Azamgarh Sinod

बिहार के नक्सली हमले में शहीद हुआ आजमगढ़ का सिनोद

Wed, 20 Jul 2016 12:48 AM IST
आजमगढ
आजमगढ Updated Wed, 20 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Was killed in Maoist attack in Bihar's Azamgarh Sinod
बिहार के नक्सली हमले में शहीद हुआ आजमगढ़ का सिनोद

विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद में सोमवार को हुए नक्सली हमले में जनपद ने एक और होनहार बेटा खो दिया। जैसे ही यह सूचना गांव पहुंची, शहीद जवान के परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का भी तांता लगा रहा। मंगलवार देर शाम तक शहीद सिनोद का शव गांव नहीं पहुंच सका था।

बिहार के औरंगाबाद जिले के सोनदाहा जंगल में सोमवार को नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग बिछाकर सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया गया था। इसमें निजामाबाद क्षेत्र के गौसपुर घूरी
विज्ञापन

गांव निवासी सिनोद कुमार पुत्र तूफानी राम शहीद हो गए। सिनोद दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई विनोद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। 24 वर्षीय सिनोद वर्ष 2011 में सीआरपीएफ में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था। इलाहाबाद में प्रशिक्षण के बाद उसकी पहली पोस्टिंग ओडिशा में हुई। लगभग ढाई वर्ष पूर्व सिनोद की तैनाती बिहार में सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो यूनिट में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सिनोद अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर निकला था। उनका वाहन जैसे ही डुमरी नाले के पास पहुंचा, नक्सलियों ने विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। विस्फोट में सीआरपीएफ के दर्जनभर जवान शहीद हो गए। मंगलवार सुबह सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने विनोद को फोन पर सिनोद के शहीद होने की सूचना दी। सिनोद के मौत की सूचना मिलते ही मां कवलपत्ती, पत्नी जाह्नवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सिनोद की बहन रीता भी मायके पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed