{"_id":"5df12b1e8ebc3e87dd3c7c8a","slug":"warning-to-ado-panchayat-on-poor-feeding-in-mission-kayakalp-azamgarh-news-vns4992986187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन कायाकल्प में खराब फीडिंग पर एडीएम पंचायत को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन कायाकल्प में खराब फीडिंग पर एडीएम पंचायत को चेतावनी
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएम की घोषणा और 50 लाख से ऊपर के परियोजनाओं की डीएम द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मिशन कायाकल्प में खराब फीडिंग पर एडीओ पंचायत को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में लंबित फीडिग को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय की समीक्षा में जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को निर्देर्शित किया कि जिन विकास खंडों में शौचालय की धनराशि अवशेष पड़ी है, अभी तक लाभार्थी के खाते में नहीं भेजी गयी है। उसे दो दिन के अंदर लाभार्थी के खातें में धनराशि भेजें। इसी के साथ ही यह भी प्रमाण पत्र दें कि अब कोई लाभार्थी का शौचालय निर्माण के लिए नहीं बचा है। सभी खंड विकास अधिकारी निराश्रित अपने-अपने क्षेत्र में स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करें और निराश्रित पशुओं के लिए पुआल की व्यवस्था भी करें। 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा में एक्सईएन पीडब्लूडी को निर्देश दिए कि जो धन के अभाव में अपूर्ण हैं, उसकी सूची बना कर उपलब्ध कराएं। मऊ रोड के अधूरे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क को जल्द से जल्द पूर्ण करें। यूपी पीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर के कार्यों में लापरवाही पर प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए। निर्माण निगम के एक्सईएन को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट चालू करने के योग्य हो गया है, जो एयरपोर्ट में अधूरे कार्य है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीआरओ हरीशंकर, सीवीओ डा. वीके सिंह, पीडी अभिमन्यु कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।