फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warning for the first time, the agreement will end for the second time

Azamgarh News: पहली बार चेतावनी दूसरी बार खत्म होगा करार

Wed, 11 Jan 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Warning for the first time, the agreement will end for the second time
आजमगढ़। यदि अनुबंधित बसों में गंदगी मिलती है, तो परिवहन निगम से उनका करार खत्म हो जाएगा। नियम के अनुसार परावर्ती टेप, शीशा, लाइट और गेट दुरुस्त होने के साथ साफ-सुथरी बसों को ही यात्रियों को लेकर चलने की अनुमति मिलेगी। गंदगी मिलने की स्थिति में एक बार उन्हें वापस कर दिया जाएगा। लेकिन अगर दोबारा गंदगी मिली तो उक्त वाहन का अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग जुटा हुआ है। अभियान के तहत अधिकारी दिन में बस स्टेशनों का जायजा ले रहे हैं और रात में मार्ग पर चल रही बसों को चेक कर रहे हैं। निरीक्षण में पाई जाने वाली खामियों की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जा रही है। इसके अलावा परावर्ती टेप और लाइट, गेट, शीशे आदि को दुरुस्त कराने के साथ चालकों को भी जागरूक किया जा रहा है। अगर किसी बस में गंदगी मिलती है तो उसे चेतावनी भी दी जा रही है। आरएम केएन चौधरी की ओर से बस चालकों को निर्देश दिया गया है कि अगर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो उसकी बसों का अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा। एक तरफ शासन और परिवहन विभाग की ओर से बसों की साफ-सफाई के साथ ही उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अगर देखें तो बसों में गंदगी फैलाने में यात्रियों का भी योगदान रहता है। उनके द्वारा मूंगफली आदि खाकर उसके छिलके को बस में ही फेंक दिया जाता है। जिससे गंदगी फैलती है।
विज्ञापन

इस संबंध में आरएम केएन चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बसों में बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed