{"_id":"6ac14a23601f0beaa00f3a3e","slug":"396-cases-received-at-tehsils-16-resolved-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158270-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तहसीलों में आए 396 मामले, 16 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तहसीलों में आए 396 मामले, 16 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 396 मामले आए, जिनमें 16 का निस्तारण किया गया।
सदर में 75 मामलों में पांच, फूलपुर में 25 में दो, मार्टीनगंज में 55 में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ, लालगंज में 28 में तीन, बूढ़नपुर में 37 में दो, मेंहनगर में 18 में दो, निजामाबाद में 64 में दो और सगड़ी तहसील में 94 मामले आए, जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने शेष मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मौके पर जांच या संयुक्त कार्रवाई की जरूरत वाले मामलों में संबंधित विभागों की संयुक्त टीम भेजकर तत्काल समाधान कराया जाए। डीएम ने सितंबर में सर्वाधिक शिकायत वाले अथवा असंतोषजनक फीडबैक वाले गांवों में जाकर समस्याओं का निस्तारण कराने और शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसएसपी ने गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई और अन्य शिकायतों का निर्धारित समय में वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई और निस्तारण की स्थिति से अनिवार्य रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए।
सदर तहसील में 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 70 मामले संबंधित विभागों को सौंपे गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा, एसडीएम सदर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -
फर्जी हस्ताक्षर से वेतन लेने का आरोप, जांच के आदेश
ठेकमा। तहसील सभागार में जनसुनवाई के दौरान बनगांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर फर्जी हस्ताक्षर के सहारे वेतन लेने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्यकर्ती करीब पांच वर्षों से पति के साथ गुजरात में रह रही हैं और कभी-कभार ही गांव आती हैं। आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन लिया जा रहा है। शिकायत पर सीडीओ राकेश कुमार पटेल की मौजूदगी में तहसीलदार हर्षित पांडेय ने सीडीपीओ सुनील कुमार को तलब कर मामले की जांच और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। दोषी मिलने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया। संवाद