{"_id":"6ac14bb5a7275d35100cbe70","slug":"trying-to-sit-on-vacant-land-by-putting-up-a-tin-shed-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-158268-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खाली भूमि पर टिन शेड लगाकर बैठने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खाली भूमि पर टिन शेड लगाकर बैठने की कोशिश
विज्ञापन
लालगंज तहसील परिसर में अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिवक्ताओं की भीड़। संवाद
एसडीएम के निर्देश पर तहसील परिसर से नगर पंचायत प्रशासन ने मलबा हटाया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात मलबा हटाए गए स्थान पर कुछ अधिवक्ताओं ने फर्श बनवाकर टिन शेड लगा दिया और शनिवार सुबह मेज-कुर्सी रखकर बैठ गए।
इसकी जानकारी होने पर एसडीएम नेहा मिश्रा, तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार गौरव सिंह, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने खाली भूमि पर बैठने को लेकर संबंधित लोगों से पूछताछ की।
इस पर उन्होंने बताया कि वे भूमि पर कब्जा नहीं कर रहे हैं, बल्कि अधिवक्ता भवन में स्थान की कमी के कारण बैठने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने फोन से मामले की जानकारी डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तत्काल टिन शेड और अन्य सामान हटाने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों को बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद संबंधित अधिवक्ता स्वयं ही मेज-कुर्सी और अन्य सामान हटा लिया। बाद में नगर पंचायत कर्मचारियों ने खाली भूमि के चारों तरफ पिलर लगाकर तार से घेराबंदी कर दी। इस संबंध में एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि उक्त भूमि राजस्व निरीक्षक कार्यालय के निर्माण के लिए सुरक्षित की गई है।