फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wanted in murder case arrested

Azamgarh News: हत्या के मुकदमे में वांछित गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Wanted in murder case arrested
हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को छाता का पुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया प्रिंस गुप्ता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ 15 मार्च को एक महिला ने लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि 10 मार्च को उसका नाबालिग पुत्र कहीं चला गया। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। विवेचना के दौरान उसके नाबालिग बच्चे का शव बसखारी जनपद अंबेडकर नगर से 17 मार्च को बरामद हुआ था। जांच में आरोपी गुलशन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता निवासीगण कस्बा कप्तानगंज का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने प्रिंस गुप्ता को छाता का पुरा अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed