फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wage payment

मजदूरी भुगतान के लिए धरना

Fri, 21 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Wage payment
मजदूरी भुगतान के लिए धरना
बीएसएनएल में कार्यरत श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान समय से करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को जिला प्रबंधक कार्यालय दूरसंचार पर धरना दिया। बाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो एक मई को मजदूर दिवस पर दूरसंचार मुख्यालय लखनऊ पर बेमियादी धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


धरना सभा में टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि बीएसएनएल उप्र (पूर्वी) परिमंडल के जिला एसएसए में कार्यरत ठेका श्रमिकों को भारत सरकार श्रम मंत्रालय और सर्वोच्च न्यायालय की ओर से श्रमिकों को निर्धारित मजदूरी दी जानी चाहिए। कहा कि भुगतान निर्धारित समय से करने और बकाए मजदूरी का भुगतान करने, श्रमिकों को बीएसएनएल प्रधान नियोक्ता की ओर से पहचान पत्र देने, छंटनी रोकने और जिले से निकाले गए श्रमिकों को कार्य पर पुन: रखने की मांग लंबे समय से की जाती रही है।
विज्ञापन


इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यरत श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर उपस्थिति रजिस्टर रखने, श्रम कानून के तहत बीएसएनएल प्रधान नियोक्ता द्वारा प्रमाणित करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती हैं तो मजदूर दिवस पर लखनऊ में दूरसंचार मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरने में जिला सचिव विनय कुमार सिंह, रामकरन, गणेश, कमलेश, संजय, झिनकू, कैैलाश यादव, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed