फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Voting is essential for a healthy democracy

मजबूत एवं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना अत्यंत आवश्यक

Tue, 22 Feb 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Voting is essential for a healthy democracy
सुनियोजित शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एल वेंकटेश्वर लू महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी एवं राज्य ग्राम विकास संस्थान लखनऊ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजबूत एवं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करना आवश्यक है। मतदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों का भी सार दान ही है। एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि यदि अपने स्वास्थ्य को सही ढंग से रखने के लिए कोविड का वैक्सीनेशन शत प्रतिशत लगवा सकते हैं तो मजबूत/ स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान क्यों नहीं कर सकते हैं। कहा कि जिस व्यक्ति ने कभी मतदान नहीं किया है, उससे मिलकर उनकी इच्छा को जानकर मतदान के लिए प्रेरित करें। यदि मतदाता को प्रत्याशी पसंद नहीं है तो घर से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पर अवश्य जाएं और नोटा का बटन दबाएं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्याशी अच्छा नहीं होगा तो उसके विरूद्ध नोटा का बटन दबाकर मतदान करने से आगे भविष्य में राजनैतिक दल अच्छे प्रत्याशी को ही टिकट देगी। कार्यक्रम में अध्यापक, बीएलओ, आशा, एएनएम, सखी आदि उपस्थित थे। इधर, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल सम्मोपुर के तत्वावधान में सोमवार को मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं और छात्रों ने मतदाताओं के घर-घर जाकर उहें मतदान के प्रति जागरूक किया। महिला मतदाताओं के हाथों में मेहंदी भी लगाया। शिक्षकों ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का प्राण होता है। हमें लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed