फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Voters' rights are being affected: Kaushal

मतदाताओं के अधिकार हो रहे प्रभावित : कौशल

Tue, 25 Nov 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Voters' rights are being affected: Kaushal
16 कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह। श्राेत-पार्टी
आजमगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि एसआईआर की प्रकिया न केवल आम मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित कर रही है, बल्कि अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी दबाव उत्पन्न कर रही है। सत्यापन प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं का वर्ष 2003 या उससे पहले की मतदाता सूची के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। मतदाताओं पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डाली जा रही है। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के लिए समय सीमा बहुत कम है, जिससे सामान्य जनता समय पर आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर पा रही है। यही नहीं, बीएलओ पर अत्यधिक कार्यभार के कारण तनाव बढ़ गया है। प्रदेश में प्रक्रिया में थोड़ी चूक पर अधिकारियों को निलंबित करने व प्राथमिकी दर्ज करने जैसी कार्रवाई की गई है। इससे जमीनी कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ा है। चुनाव आयोग से मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाई जाए। दस्तावेज़ीकरण को सरल किया जाए। वास्तविक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित न किया जाए। इस मौके पर तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, रियाजुल हसन, राहुल राय, शीला भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एसआईआर की तिथि आगे बढ़ाने की मांग

आजमगढ़। फराशटोला मोहल्ले में मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन ने एसआईआर फाॅर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की। कहा कि प्रशासनिक अफरा-तफरी और अव्यवस्थित प्रक्रिया के कारण अनेक नागरिक मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। बीएलओ को आवश्यक सुविधाएं, विशेष रूप से लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आसानी से अपना कार्य कर सकें और उन पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। कहा कि बीएलओ पर अत्यधिक काम का बोझ होने से लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को सुचारु ढंग से चलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न छूटे। शहर महासचिव मोशीर अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाएं, ताकि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न हो। इस अवसर पर मुशीर अहमद, समीर अहमद, मुशीद अहमद, महताब आलम, गोविंद शर्मा, बालचंद राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed