{"_id":"6a3ad38ed55dd45f6c0570a4","slug":"voter-list-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152385-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मतदाता सूची से नाम गायब होने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मतदाता सूची से नाम गायब होने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर बूढ़नपुर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
Link Copied
बूढ़नपुर। कोयलसा ब्लाक के ग्राम पंचायत देवरिया के दुबावे के ग्रामीणों ने मंगलवार को बूढ़नपुर तहसील पहुंचकर मतदाता सूची में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि नई मतदाता सूची से बिना किसी सूचना के 200 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता श्यामधर चौबे ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जब सूची का अवलोकन किया गया तो कई गंभीर त्रुटियां सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के करीब 200 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका तथा उनके परिवार के कई सदस्यों का नाम भी सूची में नहीं है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सूची से हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम पुनः शामिल करने की मांग की। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी आरोप लगाया कि उनका और उनके परिवार के कई सदस्यों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जबकि उन्होंने बीएलओ के माध्यम से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अरुण, दीपमाला, शिवम, रमेश, सरिता, आदित्य, श्रवण, शुभम, प्रमोद, विनय, सीमा, सौरभ, उर्मिला आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय राज पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।