फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   vis chunaav mein aajamagadh kee sabhee seeton par sapa ka hoga kabja: abhishek

विस चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर सपा का होगा कब्जा: डा. अभिषेक राय

Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
vis chunaav mein aajamagadh kee sabhee seeton par sapa ka hoga kabja: abhishek
अमिलो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अभिषेक राय ने कहा कि इस बार आजमगढ़ जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर सपा चुनाव जीतने जा रही है। मुबारकपुर विधानसभा सीट पर इस बार हमारी विशेष नजर है। किसी भी हाल में हम इस सीट को अपने पार्टी के खाते डालकर ही दम लेंगे। 2022 में प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त बातें बृहस्पतिवार को मुबारकपुर नगर स्थित अलीनगर मुहल्ला स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत फूल-मालाओं से किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असलियत का पता तभी चल गया था, जब पंचायत चुनाव में बैलैट पेपर चुनाव कराया गया था। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी नंबर वन पार्टी बनकर सामने आई थीं। अब जनता जान गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और नफ़रत की राजनीति करती है। प्रदेश में भाजपा ने चुनाव से पहले जनता के सामने जो संकल्प दोहराया था, उसमें से एक भी काम पूरा हुआ हो तो बता दें। यह नाम बदलकर शिलान्यास करना जानते। यह सच्चाई अब जनता जान चुकी है। इनके बहकावे में जनता अब नहीं आएगी। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर से अपनी मजबूती बनाएगी। पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विकास को याद करके आज जनता फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप देखना चाहती है। संचालन मोहम्मद शाहिद ने किया। इस अवसर पर मिर्जा मसीहुद्दीन उर्फ गुड्डू मिर्जा, रामप्रवेश यादव, संदीप यादव, डा. महबूब आजम, विरेंद्र यादव, श्यामदेव चौहान, शैलेंद्र यादव, राजेश यादव, सना परवीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed