{"_id":"6ad12e774824516415066418","slug":"ujjwala-beneficiaries-will-receive-a-free-cylinder-on-diwali-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-158896-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलिंडर
विज्ञापन
जिले के 2.63 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर रिफिल का लाभ मिलेगा। प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 तक सिलिंडर दिए जाएंगे। जिले के कुल 3.02 लाख कनेक्शनों में 86.96 प्रतिशत लाभार्थियों का आधार सत्यापित हो चुका है।
डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुफ्त एलपीजी सिलिंडर रिफिल की सुविधा दी जाएगी।
इसके लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 तक लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर रिफिल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
शासनादेश के अनुसार, इस सुविधा का लाभ केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को ही मिलेगा। लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना और आधार प्रमाणीकरण होना अनिवार्य है। योजना का लाभ उज्ज्वला के दूसरे सिलेंडर कनेक्शन पर नहीं मिलेगा।
वर्तमान में पांच किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर प्रचलन में हैं। पांच किलोग्राम के सिलिंडर को 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर में बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन इस योजना के तहत केवल 14.2 किलोग्राम सिलेंडर वाले लाभार्थियों को निशुल्क रिफिल का लाभ मिलेगा।
--
86.96 प्रतिशत आधार का हुआ प्रमाणीकरण
जिले में तीनों तेल कंपनियों के कुल 3,02,554 उज्ज्वला कनेक्शन हैं। इनमें से 2,63,089 लाभार्थियों का आधार प्रमाणित हो चुका है। यह कुल कनेक्शनों का 86.96 प्रतिशत है। कंपनीवार आंकड़ों के अनुसार, आईओसीएल के 1,80,982 कनेक्शनों में 1,56,851, बीपीसीएल के 61,496 में 55,676 और एचपीसीएल के 60,076 कनेक्शनों में 50,562 लाभार्थियों का आधार सत्यापित है।