फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Virendra Yadav, who had a reward of 25 thousand and cheated people of crores of rupees in the name of getting jobs, surrendered in court

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला 25 हजार का इनामी वीरेंद्र यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 01 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Virendra Yadav, who had a reward of 25 thousand and cheated people of crores of rupees in the name of getting jobs, surrendered in court
आजमगढ़। अर्धसैनिक बल में फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी वीरेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं, लेकिन आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस की पकड़ से बचता रहा।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की शुरुआत 20 मई 2026 को हुई थी। रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी पंकज यादव की तहरीर पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान 12 से ज्यादा लोगों के नाम सामने आए। मामले में 12 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोईलारी खुर्द निवासी मुख्य आरोपी विद्यासागर और वीरेंद्र यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने वीरेंद्र यादव पर 25 हजार रुपये और विद्यासागर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी विद्यासागर की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यासागर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


25 हजार रुपये का इनामी आरोपी वीरेंद्र यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। विधिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article