फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Viral video of abusing a woman in the police station

Azamgarh News: थाने में महिला के साथ गाली-गलौज का वीडियो वायरल

Mon, 12 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Viral video of abusing a woman in the police station
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के अहरौला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मामला किसी थाने का दिख रहा है। जिसमें एक महिला कई पुलिसकर्मियों से घिरी है और उसके आसपास कई पुरुष भी जोर शोर से गाली गलौज कर रहे हैं। महिला विरोध कर रही है।
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई पता करने पर पता चला कि यह वीडियो अहरौला थाना परिसर का है। जहां रविवार सुबह करीब 12 बजे भारी संख्या में क्षेत्र के प्रधान किसी मामले को लेकर पहुंचे थे। वहां पहले से ही फरियादियों की कतार में एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल के सामने बैठी हुई है। अचानक किसी ने महिला को वहां से उठने के लिए कहा, जिस पर फरियादी की कुर्सी पर बैठी हुई महिला भड़क गई। इसके बाद भारी संख्या में जुटे प्रधान महिला से भिड़ जाते हैं। दोनों ओर से गाली गलौज किया जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी है। महिला का पता किया गया तो पता चला कि वह क्षेत्र के ही सुखीपुर ग्राम सभा की पूर्व प्रधान विभा श्रीवास्तव है और किसी मामले की पैरवी करने पहुंची हुई थी। बताया कि पुलिस व प्रधानों ने उनके साथ अभद्रता की है। उन्होंने आईजी और एसपी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने थानाध्यक्ष से मामले में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना परिसर से पुलिस ने प्रधानों को बाहर निकाला। उसके बाद मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed