फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villages sealed, 130 samples taken for corona examination

गांव हुए सील, कोरोना जांच के लिए 130 सैंपल लिए

Fri, 17 Jul 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Villages sealed, 130 samples taken for corona examination
मेजवां/अहरौला/अतरौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में डॉ. रामअशीष सिंह की देखरेख में कोविड विशेष सर्विलांस अभियान चलाया गया। इसमें कुल 54 सर्वेक्षण टीमों का गठन किया था। कुल 33,904 घरों को चिह्नित कर 2,44,545 जनसंख्या को कवर किया गया। इसमें 62 कोरोना संदिग्ध पाए गए। कुल 124 सैंपल कोरोना की जांच के लिए लिए गए। इसकी मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अजीम ने की।
विज्ञापन

वहीं, कस्बे में यूनियन बैंक के पीछे एक युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची। युवक को आइसोलेट करने के लिए भेज दिया। परिवार के छह सदस्यों की सैंपलिंग लेकर घर को सील कर दिया गया है। ईओ सम्पूर्णानंद की देखरेख में सैनिटाइजेशन कराया गया। अहरौला के छतौना आछेपुर गांव में आठ जुलाई को हरियाणा से गांव पहुंचे एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश चंद्र मिश्रा, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय, चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम पहुंचकर गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही सील कराया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि अगल-बगल के कुल 23 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें 12 कोरोना पॉजिटिव परिवार के हैं। नगर पंचायत अतरौलिया में एक ही दिन में दो संक्रमित केस मिलने से बाजार में हड़कंप है। बरन चौक के समीप कस्बा निवासी पीएससी का जवान संक्रमित मिला है। कस्बे में जौनपुर के रहने वाले समूह संचालक भी संक्रमित मिले हैं। 10 साथियों के साथ एक ही मकान में रह रहे थे। रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम दिनेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, ईओ अंजली वर्मा ने घरों को सैनिटाइज करा गली को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed