फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   villagers stoped constraction

ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य

Wed, 10 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
villagers stoped constraction
अहरौला ब्लाक क्षेत्र में पकड़ी से मड़ना तक शारदा सहायक खंड-32 की छोटी
विज्ञापन
शाखा पर पिच मार्ग निर्माण के दौरान नहर के रास्ते पर पाइप न लगाए जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया।

उनका कहना था कि जब तक पाइप नहीं लगाई जाएगी, काम शुरू नहीं होगा।
बता दें कि शारदा सहायक खंड-32 की छोटी शाखा पर पकड़ी से मड़ना तक पिच निर्माण कार्य चल रहा है।

निर्माण के दौरान पूर्व में खेतों की सिंचाई के लिए लगाई गई पाइप को निकालकर पिच मार्ग बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। गांव के ओमप्रकाश यादव, पारस, विनोद, गोपी, अनिल, संतोष, इम्तेयाज आदि ने बताया कि नहर में लगी पाइप से खेतों की सिंचाई होती है। यदि इन पाइपों को निकाला जाएगा तो सिंचाई में परेशानी होगी।

 ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लगाने के लिए ठेकेदार से कहा गया लेकिन उनके द्वारा पाइप न लगाकर कार्य जारी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed