फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers shouted demanding action against the accused

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भरी हुंकार

Tue, 20 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers shouted demanding action against the accused
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में एक युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को पिपरी बाजार के चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुुए चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने हीलाहवाली की गई तो वह थाने का घेराव करेंगे। विधानसभा भवन पहुंचकर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे। जानकारी के मुताबिक पिपरी गांव में 13 सितंबर को एक युवक की मौत हो गई। उसकी दादी विद्या सिंह का आरोप है कि उनके पौत्र को उनकी बहू और पोती ने दो बाहरी लोगों साथ मिलकर मार डाला। इसकी शिकायत कप्तानगंज थाने पर की गई। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकातय मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जा चुकी है। यदि न्याय नहीं मिला तो वह विधानसभा भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे। आरोप है कि कप्तानगंज थाने की पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। पुलिस विपक्षियों से मिली हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसकी शिकायत डीजीपी स्तर से भी करेंगे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रधान कन्हैया सिंह, विद्या सिंह जमुना सिंह मुन्ना बाबा गुलाब सिंह अजीत सिंह, अशोक सिंह, विश्वनाथ सिंह, अमर बहादुर सहित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed