{"_id":"632f4ed0cc370f05cd1172e3","slug":"villagers-protested-against-the-attempt-to-occupy-their-land-by-demonstrating-azamgarh-news-vns675824781","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का जताया विरोध
विज्ञापन
बूढ़नपुर। विकासखंड अहरौला के बकलकोल के ग्रामीणों ने शनिवार को बूढ़नपुर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर अपने घर को गिराने और जमीन पर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की। एसडीएम से मांग की कि इसपर रोक लगाई जाए अन्यथा वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग चकबंदी के पूर्व अपने बाप दादा के समय से बकलकोर गांव में निवास कर रहे हैं। लेकिन, गांव के कुछ मनबढ़ लोग हम लोगों का घर गिरा कर कब्जा जमाना चाहते हैं। हम लोगों का 50 घरों का परिवार है। अगर हम लोगों को इस तरह गांव निकाला किया जाएगा तो हम लोग अपना गुजर-बसर कहां करेंगे।
इस मौके पर मुन्नीलाल राम, बेला लाल, अच्छेलाल, बुनाई, हरिलाल, पृथ्वी लाल, संजीव, मोनू राजभर, सोनमती, श्रीराम, सतिराम, नरमा, रीता, अशोक, रामनगर, चुन्नीलाल, अखिलेश, इंद्रावती आदि उपस्थित थे। वहीं एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि शिकायती पत्र मिल चुका है, इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।