फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest to build breaker at Ramgarh Chowk

रामगढ़ चौक पर ब्रेकर बनाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest to build breaker at Ramgarh Chowk
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के रामगढ़ चौक पर ब्रेकर बनाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी अगर ब्रेकर नहीं बनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रामगढ़ चौक पर ब्रेकर न होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण रामगढ़ चौक पर ब्रेकर बनाने की मांग कई महीनों से कर रहे हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ब्रेकर बनाने के लिए ग्रामीणों ने रामगढ़ चौक पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ब्रेकर नहीं बनाया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अंजान शहीद से हाजीपुर मार्ग से होकर रामगढ़, हरैया, बाजार गोसाईं, बनकटा, हाजीपुर आदि तमाम गांवों के लोग रोजाना यात्रा करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ मधनापार से लाटघाट मार्ग से विजयापार, ताड़ी, दान शनिचरा, रामगढ़, बाईपार, मनिकाडीह, गडेरुआ, लुचुई, खांड, लाटघाट सहित दर्जनों गांवो के लोग आते जाते हैं। दोनों मार्ग रामगढ़ चौक पर क्रास करे हैं। ब्रेकर न होने के कारण तेज गति से वाहन गुजरते हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, दीपक चौबे, राहुल सिंह, नंदा यादव, धर्मेंद्र राय, रुदल राम, संगम चतुर्वेदी, शैलेंद्र, कृष्णा राय, धर्मेंद्र राय, आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed