फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers got the loving couple married in the temple.

Azamgarh News: मंदिर में प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने कराई शादी

Wed, 21 Aug 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers got the loving couple married in the temple.
रानी की सराय। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले गए। परिजनों की सहमति के बाद दोनों गांव के लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी रानी पोखरा स्थित दुर्गा मंदिर में हुई।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी एक युवती मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव स्थित अपने ननिहाल में रहने वाले सुजीत से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी दिनों से संबंध था। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम परवान चढ़ने लगा। सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। मामला थाने पर गया जहां दोपहर तक पंचायत होती रही। इसके बाद दोनों परिवार में सहमति बनी। दाेनों पक्षों की मौजूदगी में रानी पोखरा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed