फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated for the demand of sports ground

खेल मैदान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for the demand of sports ground
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के नरफोरा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को खेल के मैदान को लेकर ग्राम में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नवीन परती की भूमि को खेल मैदान घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले मकबूल आजमी, गोविंद विश्वकर्मा, हरिराम निषाद, मोहन निषाद, मोहम्मद रफी, राम बचन सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, निवेदन विश्वकर्मा, जगदीश राम, धर्मेंद्र राम आदि ने कहा कि ग्राम सभा में एक एकड़ से अधिक नवीन परती की जमीन है। जिसको खेल मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव तहसील प्रशासन को भेज दी गई है, लेकिन प्रशासन के अड़ियल रवैया के चलते अभी तक उस जमीन को खेल मैदान घोषित नहीं किया गया है। शीघ्र ही हमारी मांग पूरी नहीं की जाएगी तो हम ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में खेल का मैदान नहीं है जिसके चलते गांव के युवाओं की प्रतिभा निखर नहीं पा रही है। हम ग्रामीण गांव में ही खेल के माध्यम से अपने युवाओं का भविष्य संवारना चाहते हैं खेल में अपार संभावनाएं हैं। इसलिए ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सभा की जमीन पर खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि कोई भी खेल मैदान की फाइल मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर मेरे संज्ञान में फाइल आई तो शीघ्र ही खेल मैदान की स्वीकृति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed