फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers caught three people with motor and cattle

मोटर व मवेशी के साथ तीन को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 04 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught three people with motor and cattle
ठेकमा। पुलिस महकमा पूरी तरह से फेल हो गया है, जिसके चलते अब ग्रामीणों ने स्वयं बदमाशों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। इसकी शुरूआत बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव से हो गई है। शुक्रवार की रात क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ लूटपाट की घटनाओं के बाद ग्रामीण अब रतजगा कर रहे हैं। इस दौरान चोरी के मोटर व मवेशी के साथ ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव के ग्रामीण शनिवार की रात रतजगा कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। इसी में पीछे बैठा एक युवक गिर गया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके पास से दो हार्स पावर का मोटर बरामद हुआ। इसी दौरान ठेकमा की तरफ से बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। ग्रामीणों ने उसे भी रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार तेजी से भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू किया तो पिकअप पर सवार लोग भी ईंट पत्थर फेंकने लगे। पिकअप कुछ दूर जाने पर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद उस पर सवार लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ लिया, वहीं पांच युवक भाग निकले। पिकअप पर ग्रामीणों ने एक भैंस व एक बछड़ा भी बंधा हुआ देेखा। इस पर तत्काल पुलिस से संपर्क का प्रयास शुरू हुआ लेकिन पुलिस ने फोन ही नहीं उठाया। फिर ग्रामीणों ने एसडीएम मार्टीनगंज को अवगत कराया। उनकी सूचना पर पुलिस भोर में 3:30 बजे इरनी गांव पहुंची। पुलिस पकड़े गये तीनों युवकों के साथ ही चोरी की मोटर, पिकअप व उस पर लदे मवेशी को लेकर थाने चली आई। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed