फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers angry against Kotdar, protest at collectorate

कोटेदार के खिलाफ बिफरे ग्रामीण, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry against Kotdar, protest at collectorate
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कोटेदार के विरोध में प्रदर्शन करते अलौवा विक्रमडीह के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोटेदार की मनमानी और दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर जनपद के अहरौला ब्लाक के अलौवा विक्रमडीह गांव निवासियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बरती जा रही अनियमितताओं की जांच और कोटा निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

अलौवा विक्रमडीह गांव निवासी रामसूरत पुत्र बुद्धू ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार की ओर से राशन वितरण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। किसी भी महीने वह तय तिथि पर राशन का वितरण नहीं करता है। राशनकार्ड धारकों का बायोमैट्रिक अंगूठा लेकर उनके यूनिट से कम यूनिट ही राशन देता है। अगर उसकी मनमानी पर कोई आपत्ति दर्ज कराता है तो वह मारपीट व गाली-गलौज पर उतारू हो जाता है। शिकायत करने पर विभागीय साठगांठ से पात्रों का ही नाम राशन कार्ड की पात्रता से हटवा देता है। अपने चहेतों को राशन वितरित कर बाकी लोगों को डांट-डपटकर भगा दिया गया। शिकायत जब पूर्ति इंस्पेक्टर से की गई तो वे उल्टे पात्रों को ही उत्पीड़ित करने लगा। पुन: अगस्त माह के वितरण के दौरान कोटेदार ने मनमानी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार प्रदर्शनकारियों को जानमाल की धमकी दे रहा है। रामसूरत, अरूण, रामभवन, पिंटू, मिथिलेश, दुर्गा प्रसाद, कुलभूषण, शिवप्रसाद, मेवालाल, दीपक, चन्द्रिका, श्रीकांत, अनिल, अकबाल, रामरूप, संजय सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed