फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers allege rigging in ration distribution on Kotedar

कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 25 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers allege rigging in ration distribution on Kotedar
लाटघाट। हरैया ब्लाक के गांगेपुर बर्जला में शुक्रवार को ग्रामीणों ने कोटेदार पर नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि कोटेदार चार से पांच किलो खाद्यान्न कम दे रहा है। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। जांच में दो किलो प्रति बोरी खाद्यान्न कम मिला। उन्होंने रिपोर्ट एसडीएम को भेजने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया तो ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए शासन नि:शुल्क राशन वितरण करा रहा है। शुक्रवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक के गांगेपुर बर्जला गांव में सुबह ग्रामीणों ने कोटेदार पर प्रति कार्ड धारक को चार से पांच किलो खाद्यान्न कम देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों और कोटेदार के बीच नोकझोंक होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण सप्लाई इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। पूर्ति निरीक्षक सगड़ी विजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया। बोरियों की तौल कराई तो हर बोरी में दो किलो खाद्यान्न कम मिला। उन्होंने पूरी रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को भेजकर कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया। प्रदर्शन करने वालों में इस दौरान दिनेश यादव, डब्बू यादव, राकेश कुमार, रामसागर यादव, बब्लू राय, बंटी राय, गायत्रि देवी, सुनीता देवी, मनकहरी देवी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। वहीं कोटेदार राजकरन सिंह पटेल ने कहा कि ग्रामीणों के आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed