फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village development officer suspended in obscene photo viral case in azamgarh

Azamgarh News: महिला कर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल मामले में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Thu, 02 Jun 2022 12:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2022 12:14 PM IST
सार

महिला कर्मी के साथ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी पर गाज गिर गई है। करणी सेना के अध्यक्ष की शिकायत व वायरल फोटो के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Village development officer suspended in obscene photo viral case in azamgarh

विस्तार

महिला कर्मी के साथ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी पर गाज गिर गई है। करणी सेना के अध्यक्ष की शिकायत व वायरल फोटो के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रकरण की जांच एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे को दी गई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक फोटो कई दिनों से वायरल हो रही थी। इसमें ब्लाक पर बतौर ग्राम विकास अधिकारी एक महिला कर्मी के साथ अश्लील हालत में थे। सोशल मीडिया पर लोग वायरल फोटो को शेयर, कमेंट व लाइक कर रहे थे। इस बीच करणी सेना के अध्यक्ष वीरभद्र प्रताप सिंह के नजर में भी वायरल फोटो आया।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने डीपीआरओ को शिकायती पत्र भेज कर ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और जांच कर कार्रवाई की मांग किया। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और डीपीआरओ लालजी दुबे ने एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे को जांच सौंपी है। डीपीआरओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed