फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village development officer arrested taking bribe of Rs 25 thousand in azamgarh Anti corruption team

आजमगढ़: 25 हजार की घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार , एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 22 Sep 2023 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Sep 2023 05:07 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर ब्लॉक के कमरावां गांव के प्रधान से 25 हजार रुपये बतौर घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Village development officer arrested taking bribe of Rs 25 thousand in azamgarh Anti corruption team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर ब्लॉक के कमरावां गांव के प्रधान से 25 हजार रुपये बतौर घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।  ग्राम विकास अधिकारी को गंभीरपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। 

विज्ञापन


कमरावां गांव के प्रधान आरिफ से ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत ने गांव में हुए विकास कार्यो में खर्च हुए धनराशि के एवज में 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। ग्राम विकास अधिकारी के इस कवायद से ग्राम प्रधान काफी परेशान था। उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की। एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन


इसके तहत टीम शुक्रवार को जिले में पहुंची। जिले से गवाह के रूप में दो जिम्मेदारों को साथ लेने के बाद टीम कमरवां गांव पहुंच गई। गांव में ही ग्राम विकास अधिकारी को योजना के तहत पैसा लेने के लिए बुलाया गया था। ग्राम प्रधान आरिफ से जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत ने पैसा लिया, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम उसे लेकर गंभीरपुर थाने पर पहुंची जहां ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। घूस लेते पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत मूलरूप से मेंहनगर ब्लाक के दौलतपुर गांव का निवासी है। उसकी तैनाती मोहम्मदपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी पर थी। वर्तमान में वह कमरांवा गांव के चार्ज में था। एसओ गंभीरपुर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर ग्राम विकास अधिकारी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed