फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vidyut Chaurasia becomes the head of Devgaon Arya Samaj

Azamgarh News: विद्युत चौरसिया बने देवगांव आर्य समाज के प्रधान

Mon, 27 Jul 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Chaurasia becomes the head of Devgaon Arya Samaj
देवगांव कस्बा में आर्य समाज की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
देवगांव। आर्य समाज की बैठक रविवार को कस्बे में हुई। इसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया। विद्युत चौरसिया को आर्य समाज का प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र गुप्ता और राजकुमार गुप्ता को उप प्रधान, रामजी उर्फ मुन्ना चौरसिया को मंत्री, धीरेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राजकुमार जायसवाल को सह-कोषाध्यक्ष तथा रजनी चौरसिया को उप मंत्री बनाया गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूर्व प्रधान कल्पनाथ गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, जवाहिर सेठ, राजेश यादव और संतोष गुप्ता का चयन किया गया। इसके अलावा सुरेंद्र गिरी और महेंद्र चौरसिया को आर्य वीर दल का अधिष्ठाता तथा आनंद यादव को प्रांतीय सभा का सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में आर्य समाज की वैदिक परंपराओं, सामाजिक कार्यों के विस्तार और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर धीरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, काशी चौरसिया, राजेंद्र मुनि, रमेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed