फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video viral of people beaten and looted in land dispute in Azamgarh

आजमगढ़ में दबंगों का दुस्साहस: जमीन के विवाद में घर में घुसकर हमला; लूटपाट के बाद की आगजनी; CCTV में घटना कैद

Thu, 31 Jul 2025 05:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 31 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में घर में घुसकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
Video viral of people beaten and looted in land dispute in Azamgarh
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम अवदह खास में एक परिवार पर हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। जमीन विवाद के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर पुरुषों व महिलाओं से मारपीट, लूटपाट और आगजनी जैसी वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता शिबकुमारी पत्नी उमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति ने यूनियन बैंक के पास जमीन खरीदी थी, जिसे कब्जाने को लेकर रंजीत सिंह, बलवंत सिंह, दुर्गेश, जीतनारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, उनके दो भतीजे व विकास सिंह सहित चार अज्ञात लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमलावरों ने राहुल, विशाल और विवेक को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घर की महिलाओं के गहने, दो लाख रुपये नकद, पांच मोटरसाइकिलें और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया गया। जाते-जाते टेंट हाउस का सामान जलाकर और सीसीटीवी डीवीआर व कैमरे तोड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: भाला मारकर युवक की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, बोले- डराने के दौरान हो गया हादसा

घटना की सूचना रात 2.45 बजे पुलिस को 112 नंबर पर दी गई। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय और थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। सीओ ने बताया कि अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज करवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed