फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police arrested five accused in case of killing youth by hitting him with spear

Azamgarh News: भाला मारकर युवक की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, बोले- डराने के दौरान हो गया हादसा

Thu, 31 Jul 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 31 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बिजली की कटिया को लेकर शुरू हुए विवाद में युवक की हत्या हुई थी। मामले में गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Azamgarh police arrested five accused in case of killing youth by hitting him with spear
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद गांव में बिजली की कटिया को लेकर हुए विवाद में युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त भाला भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक घटना 29 जुलाई को हुई, जब मनिराम निषाद (36) को विपक्षियों ने लाठी-डंडे और भाले से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी माली देवी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य की अगुवाई में पुलिस टीम ने 30 जुलाई को रात में सहदेवगंज कुड़ही मार्ग से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामबचन निषाद, जगदीश निषाद, सतई निषाद, संदीप निषाद व योगेश निषाद शामिल हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि बिजली की कटिया को लेकर मनिराम से कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, भाले से हमले में शख्स की मौत; परिवार में मची चीख- पुकार

विवाद बढ़ने पर रामबचन ने भाला लाकर डराने का प्रयास किया, लेकिन वह मनिराम को लग गया। बाद में सतई ने भाले को निकालने की कोशिश की, जिससे चोट और गहरी हो गई और मनिराम की मौत हो गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी मनिराम से कोई हत्या करने की मंशा नहीं थी, बल्कि घटना गलती से हुई। उन्होंने दावा किया कि भाले से डराने के दौरान यह हादसा हो गया। 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि भाला से हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed