फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of young man firing viral, case filed

फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of young man firing viral, case filed
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान एक शातिर अपराधी के रुप में की गई है। जिस पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही थाने में घुसकर मारपीट करने और हवालात में बंद अभियुक्त को छुड़ाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें फायरिंग करने वाले युवक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव निवासी युवक के रूप में किया है। इस युवक पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं 2015 में इसने गंभीरपुर थाने में पुलिस कर्मियों से मारपीट व तोड़फोड़ किया था। इतना ही नहीं हवालात में बंद एक युवक को यह जबरन छुड़ा भी ले गया था। कुछ दिनों पूर्व ही पुलिस ने इस अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोलने व निगरानी का भी निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इंसेट
वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। जो व्यक्ति पिस्टल से वीडियो में फायरिंग कर रहा है, उसकी पहचान भी कर ली गई है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed