फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of wall collapse in the dark of night goes viral

Azamgarh News : रात के अंधेरे में दीवार गिराने का वीडियो वायरल, पड़ोसियों पर लगा आरोप, पुलिस कर रही जांच

Mon, 12 May 2025 08:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 08:13 PM IST
सार

दीवार गिराने का वीडियो वायरल होने के बाद पड़ोसियों पर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी कई लोगों के साथ मिलकर हमला किया। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Video of wall collapse in the dark of night goes viral
चिराग जैन, एसपी ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव निवासी सरिता यादव ने पड़ोसियों पर घर में हमला करने, मारपीट, और बाउंड्री वॉल गिराने का गंभीर आरोप लगाया है। उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ग्रामीण ने उक्त मामले की जांच कप्तानगंज थाना प्रभारी को सौंपी है।

विज्ञापन


सरिता ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 की रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी ने 8-10 लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सरिता और उनके पति दीपक के साथ मारपीट की और चार माह पहले बनी आठ फीट ऊंची व 15 फीट चौड़ी बाउंड्री वॉल को गिराना शुरु कर दिया। सरिता व उसका पति दीपक उन्हें रोकने लगा तो वह धमकी भी देने लगे।
विज्ञापन


इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है। सरिता ने बताया कि उनके पास घटना का वीडियो सबूत के रूप में मौजूद है। पीड़िता ने कप्तानगंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायती पत्र में सरिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, और बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव में रात के समय कुछ लोग मिलकर किसी का दीवार तोड़ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जांच कप्तानगंज थाना प्रभारी को सौंपा गया है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed