फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of electric worker being beaten up goes viral, case filed against 10

Azamgarh News: बिजली कर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल, 10 के खिलाफ मुकदमा

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video of electric worker being beaten up goes viral, case filed against 10
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली निगम के संविदा कर्मी कपिल देव यादव की पिटाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण लाइनमैन को घेरकर उस पर हमला कर रहे हैं। पीड़ित कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले बिजली निगम ने कटघर गांव में बकायेदारों के खिलाफ जांच अभियान चलाया था, इसमें कई लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। शुक्रवार को जब कपिल गांव में बिजली का फॉल्ट ठीक करने पहुंचे तो काटे गए कनेक्शनों को दोबारा जुड़े हुए दिखे। इसकी जानकारी उन्होंने वीडियो बनाकर अपने अधिकारियों को भेज दी। इसके बाद जब वह लौट रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कपिल देव यादव ने गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने रामखेलावन, सरोज, बृजेश सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed