फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles damaged under the underpass, long jam

अंडरपास के नीचे खराब हुए वाहन, लगा रहा लंबा जाम

Fri, 20 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vehicles damaged under the underpass, long jam
आजमगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस सेमरहा अंडरपास के नीचे हुई खराब। - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। सेमरहा अंडरपास के नीचे शुक्रवार को वाराणसी की ओर से आ रही रोडवेज बस और एक ट्रक खराब हो गया। जिसके कारण एक बार फिर अंडरपास के नीचे दोनों तरफ दो-दो किमी लंबा जाम लग गया। जाम के चलते सैकड़ों वाहन फंस गए। छोटे वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए। लेकिन बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। लोग स्वयं किसी तरह जाम से जुझते हुए निकलने के प्रयास में जुटे थे। वहीं बृहस्पतिवार की रात हुई जोरदार बारिश के कारण अंडरपास तालाब में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन

सेमरहा अंडरपास के नीचे आए दिन वाहनों के खराब होने के कारण लोगों के लिए यह अब जी का जंजाल बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दो ट्रकों के खराब होने से पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। देर रात तक किसी तरह दोनों ट्रकों को सही कराकर चालक ने निकाला। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर भोर में वाराणसी की ओर से आ रहा ट्रक अंडरपास के नीचे खराब हो गया। अभी ड्राइवर उसे ठीक कराकर निकालने की जुगत लगा था कि लगभग साढ़े छह के आस-पास आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज की बस वहीं अंडरपास के नीचे खराब हो गई। दोनों तरफ रोडवेज बस और ट्रक के खराब होने से दो-दो किमी लंबा जाम लग गया। छोटे वाहनों ने अपना रास्ता बदल कर निकलने लगे। वाराणसी की तरफ से आने वाले छोटे वाहन रानी की सराय से रूदरी मोड़, ऊंची गोदाम होते आजमगढ़ के लिए, तो आजमगढ़ की तरफ से आने वाले लोग सेमरहा गांव से होते हुए सोनवारा मोड़ से वाराणसी के लिए जा रहे हैं। जबकि बड़े वाहनों के निकलने के लिए कोई रास्ता न होने की वजह से दोनों तरफ दो-दो किमी का लंबा जाम लग गया। रानी की सराय की ओर से आजमगढ़ बेलईसा मंडी में सब्जी बेचने जा रहे किसान मनोज मौर्या, राहुल मौर्या, जयहिंद मौर्या, सुरेश मौर्या, मोहन चौहान आदि ने कहा कि आए दिन की यहीं समस्या है। जाम की वजह से हम लोग समय पर मंडी नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे हमें अपनी सब्जी का दाम कम मिलता है। सुबह पहुंचने पर अच्छा फायदा मिल जाता है। किसानों ने कहा कि आए दिन वाहनों के फंसने से जाम तो लग ही जा रहा है। वहीं सड़क निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण अंडरपास के नीचे सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। गिट्टी मिट्टी डाल देने से वहां दलदल हो गया है तो दूसरी तरफ बृहस्पतिवार की रात को हुई बारिश के चलते अंडरपास के नीचे का नजारा किसी तालाब से कम नहीं है। लोगों ने समस्या के निराकरण की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed