फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle uncontrolled, younger brother dies, elder brother injured

डिवाईडर से टकराया अनियंत्रित वाहन: कार को चीरते हुए अमन के सीने में जा घुसा आयरन रोड, मौत, बड़ा भाई जख्मी

Thu, 27 Oct 2022 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2022 07:46 AM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में छोटे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ा भाई घायल हो गया।

विज्ञापन
Vehicle uncontrolled, younger brother dies, elder brother injured
डिवाईडर से टकराया अनियंत्रित वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव निवासी दो सगे भाई दीपावली की रात कार से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में छोटे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ा भाई घायल हो गया। वहीं वाराणसी में पोस्टमार्टम होने के बाद शव ओझौली गांव पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। ओझौली गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रणधीर सिंह के दो बेटे व एक बेटी हैं। बड़ा बेटा दुर्गा सिंह फौज में है। छोटा वाराणसी में एक निजी कंपनी में काम करता है। दोनों दीपावली पर घर आए हुए थे।

विज्ञापन

दीपावली मनाकर वह वापस जाने के लिए चार पहिया वाहन से निकले। बड़ा भाई दुर्गा गाड़ी चला रहा था वहीं छोटा भाई बगल में बैठा था। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के गोला स्थित बाईपास के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। सेफ्टी डिवाइडर पर लगा आयरन एंगल कार को चीरते हुए अंदर जा घुसा। जो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे 25 वर्षीय अमन के सीने में घुस गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कार चला रहा दुर्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां अमन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद वाराणसी से मंगलवार की देर रात आठ बजे ओझौली गांव उसके घर पर पहुंचा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed